शिवपुरी। म.प्र. जनअभियान परिषद् योजना, आर्थिक एवं सां यकीय विभाग म.प्र. शासन जिला शिवपुरी की पंचमहाभूत यात्रा का शुभारंभ आज सुबह कलेक्ट्रेट शिवपुरी से पोहरी विधायक प्रहलाद भारती ने जिला कलेक्टर राजीव दुबे की उपस्थिति में पंचमहाभूत यात्रा रथ को हरी झण्ड़ी दिखाकर रवाना किया गया। यह यात्रा बदरवास विकासखण्ड़ो के ग्रामों में आज से भ्रमण करेगी।
यात्रा के शुभारंभ अवसर पर पोहरी विधायक श्री भारती द्वारा अपने संबोधन में कहा गया कि म.प्र. जनअभियान परिषद् द्वारा प्रायोजित यह यात्रा एक अभिनव पहल है। इस यात्रा के दौरान हर संभव सहयोग रहेगा। इस अवसर पर कलेक्ट्रर राजीव दुबे ने यात्रा दल के प्रभारी जिला समन्वसयक शिवपुरी धर्मेन्द्र सिंह सिसौदिया को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि म.प्र. जनअभियान परिषद् की यात्रा को जिले में सफलतम आयोजित करने की जो जि मेदारी दी गई है, उसे पूरी मुस्तेदी एवं निष्ठा के साथ संपादित करें।
इस अवसर पर म.प्र. जनअभियान परिषद् के ब्लॉक कोडीनेटर शिशुपालसिंह जादौन, मनोज दुवे, रामकुमार तिवारी, श्रीमती अभिलाषा शर्मा, श्रीमती राधा शर्मा, लेखापाल नारायण सिंह कुशवाह आदि उपस्थित थे।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।