खनियांधाना। जिले के ानियांधाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था चारो खाने चित्त पड़ी है। पिछले 3 माह में पेट्रोल पंप लूट और लगभग 2 दर्जन चोरियों के मामले के खुलासे खनियांधाना पुलिस नही कर पाई है। खनियांधाना थाने की इस कार्यप्रणाली को देख कर तो लगता है। शायद इस पंप के लूटेरे स्वंय चलकर ही थाने आऐंगें।
जैसा कि विदित है कि खनियाधाना पेट्रोल प प लूट काण्ड को लगभग 70 दिन 1680 घंटे बीत चुके है। परन्त ु इस लूट काण्ड का खुलासा पुलिस अभी तक नही कर पाइ है। इस कारण क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता पर सवाल खडे हो रहे है।
इसके अतिरिक्त खनियाधाना नगर में पिछले 2 माह के अंदर चोरियां का ग्राफ बढा है और पुलिस इन चोरियोंंं को भी ट्रेस नही कर पा रही है। खनियाधना में 26 नब बर 2015 की रात्री में हुई ट्रेक्टर बैटरी चोरी भी पुलिस ट्रेस नही कर सकी इस मामले में यह खास बात है कि फरियादी ने रिर्पोट में चोर की ाी खुलासा किया था।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।