सरकारी ट्यूबवेलों का अपहरण, वार्ड बना कुरूक्षेत्र

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। शहर के वार्ड क्रंमाक 20 के सरकारी टूय्वबैलो पर वार्ड दबंगो का कब्जा है। जिस कारण वार्ड के आम नागरीको को पानी नही मिल पा रहा है। इन टुय्वबैलो पर अतिक्रमण की शिकायते भी की जा चुकी है। परन्तु नपा ने कोई कार्यवाही नही की है। 

जानकारी के अनुसार वार्ड क्रंमाक 20 में  वार्ड के हर क्षेत्र में नलकूप है, जो वार्डवासियों की पानी की पूर्ति कर रहे है, पर इन्ही नलकूपों के आस-पास रह रहे दबंग लोगो ने इन टुय्वबैलो पर अतिक्रमण कर रखा है। 

इन टुय्वबैलो से सीधे लेजम की लाईन जोडकर अपने घरो का पानी भरते  है। जहां इस वार्ड के आम नागरिक पानी के लिए तरश रहे है। बताया गया है कि यह वार्ड के खास नागरिक वार्ड पार्षद के खास है इस कारण उन्है यह सुविधा प्राप्त है। 

वार्ड के इन वीआईपी परिवारो की शिकायते  कई बार सीएम हेल्पलाईन, जनसुनवाई में भी की जा चुकी है पर इन पर कोई कार्यवाही नही की है। 

बताया गया है कि पार्षद द्वारा नलकूपों की चाबी दबंगो को सौंप दी जाती है और फि र वह अपने अनुसार टुय्वबैलो का संचालन करते है। जब उन्हें पानी भरना होता है, तो वह रात-दिन कभी भी नलकूप चलाकर और सीधे लेजम लगाकर पानी भरते है। 


 पानी भरते समय अगर कोई वार्डवासी एक बाल्टी भी लेकर आ जाए तो, अभद्र व्यवहार कर उसे भगा दिया जाता है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!