छोटू ने किया नाबलिग आदिवासी बालिका का अपहरण

0
शिवपुरी-देहात थाना क्षेत्र में एक नाबालिग युवती का उस समय आरोपी ने अपहरण कर लिया। जब वहशौच के लिए घर से बाहर गई हुई थी। इसी बीच नाबालिग के अपहरण को लेकर युवक पर संदेह जताया और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। 

थाना देहात में पीडि़त श्रीमती रमती बाई(परिवर्तित नाम) उम्र 48 वर्ष ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी 15वर्षीय नाबालिग पुत्री प्रात: दैनिक क्रिया से निवृत्त होने के लिए घर से बाहर गई हुई थी। काफी देर तक जब बालिका लौटकर नहीं आई तो युवती को तलाशा लेकिन वह कहीं नहीं मिली। 

बाद में शाम 4 बजे अपहृत युवती के परिजनों ने संदेह के रूप में आरोपी छोटू पुत्र पहलू आदिवासी निवासी लुधावली के विरूद्ध पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस थाना देहात ने आरोपी के विरूद्ध अप.क्रं.15/16 पर धारा 363 के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया है। 

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!