दो नाबालिग लड़कियों के अपहरण से पुलिस विभाग में मचा हड़कंप

0
शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र और बदरवास से दो नाबालिग लड़कियों का अपहरण कर आरोपी भगा ले गए। दोनों आरोपियों के विरूद्ध अलग-अलग थानों में भादवि की धारा 363, 366 का मामला दर्ज किया गया है। 

पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र में फक्कड़ कॉलोनी निवासी रईसा बेगम ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी नाबालिग पुत्री मीना (बदला हुआ नाम)को आरोपी गोपाल बहला फुसलाकर भगा ले गया है। इस रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी गोपाल के विरूद्ध अपहरण का मामला कायम कर लिया है। 

बदरवास थाना क्षेत्र में आरोपी एक नाबालिग भील युवती को भगा ले गया। बदरवास थाना क्षेत्र में वीर सिंह पुत्र गल्ला भील ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी अवयस्क पुत्री गीता (बदला हुआ नाम)को आरोपी संजय भील निवासी गुढ़ाल अपहृत कर ले गया है। इस पर बदरवास पुलिस ने संजय भील के विरूद्ध मामला दर्ज कर उसकी गिर तारी के प्रयास तेज कर दिये हैं। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!