शिवपुरी। बिल जमा नहीं होने पर बिजली कंपनी ने बीते रोज 53 कनेक्शन काट दिए । वहीं लोगों को चेतावनी भी दी गई है कि दो दिनों के भीतर यदि कनेक्शन करा कर जुर्माना जमा नहीं किया तो बिजली चोरी का प्रकरण दर्ज कर लिया जाएगा।
एई संदीप पांडे ने बताया कि शनिवार को शहर के खिन्नी नाका, करोंदी और वन विहार कॉलोनी में छापा मारा गया। जहां 53 घरों में डायरेक्ट डोरी डालकर लाइट जलाते लोग मिले। कर्मचारियों ने पहले उन अवैध कनेक्शनों को डिसकनेक्ट किया उसके बाद चेतावनी दी कि 3 दिन के भीतर ये पैसा भर दो और नया कनेक्शन ले लो।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।