शिवपुरी। शिक्षा मंत्री पारस जैन के ग्राम मकरारा दौरे में मंत्री जी के स्वागत में खड़ी कस्तूरबा गांधी छात्रावास की छात्रा सपना जाटव के बेहोश हो जाने पर राज्य शासन ने जिला डीईओ और डीपीसी सहित छात्रावास की गार्डन को सस्पैंड कर दिया था।
इसके बाद शिक्षा अधिकारी श्री गिल को भार मुक्त कर ग्वालियर से आये दीपक पाण्डे को चार्ज भी दे दिया गया था।
लेकिन स्थानांतरण आदेश आज तक भी डीपीसी शिरोमणी दुबे और अधीक्षिका रेखा वर्मा के खिलाफ प्रभावी नहीं हुआ। लेकिन कल माननीय उच्च न्यायालय खण्ड पीठ ने जिला शिक्षा अधिकारी परमजीत सिंह गिल को राहत देते हुए स्थानांतरण आदेश पर स्टे दे दिया हैं।
बताया गया है कि कि उन्हें हाई कोर्ट से राहत इसलिए मिली कि जिस आरोप में उन्हें निलंबित किया गया था उस आरोप से उनका कोई लेना देना नहीं था। कस्तूरबा गांधी छात्रावास उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं आता है।
दूसरी ओर शिवपुरी डीपीसी शिरोमणि भी सरकार के फैसले के खिलाफ न्यायालय की शरण में गए है। और आज उनकी इस अपील की सुनवाई भी थी लेकिन आज उन्हें इस आदेश के खिलाफ स्टे नही मिला है।
इस मामले की तारीख कल की लगाई गई है। कल दोनो पक्षो को सुना जाऐगा इसके बाद ही कोई निर्णय होगा।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।