हंस ट्रेवल्स की बस पलटी,1 दर्जन घायल

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। आज सुबह 3:30 बजे पिछोर क्षेत्र के ग्राम करार खेड़ा के पास इन्दौर से कानपुर जा रही हंस ट्रेवल्स की बस मोड पर अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे उसमें सवार एक दर्जन यात्री घायल हो गए। 

इस घटना में पिछोर थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक सुरेश शर्मा भी घायल हुए हैं। सभी घायलों का इलाज पिछोर स्वास्थ्य केन्द्र में चल रहा है। घटना के पश्चात बस का चालक और अन्य स्टाफ मौके से भाग गया। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार हंस ट्रेवल्स की बस क्रमांक यूपी 75 एएम 8713 इंदौर से कानपुर के लिए रवाना हुई थी। आज सुबह लगभग 3:30 बजे करारखेड़ा पर पहुंची। बताया जाता है कि बस की गति इतनी अधिक थी कि बस के चालक ने बस की स्ट्रेरिंग से अपना नियंत्रण खो दिया और बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। 

इस घटना में कानपुर के रहने वाले चेतन शर्मा पुत्र चन्द्रप्रकाश शर्मा, विनोद पुत्र अतुल लोधी, देव प्रताप पुत्र अनवेन्द्र  प्रताप चौहान, संजीव पुत्र पीएन श्रीवास्तव, सलौनी पत्नि अतुल शुक्ला, वेदप्रकाश पुत्र वीदप्रकाश चौहान, भगवान सिंह पुत्र रामसिंह, रजनी पत्नि राकेश,  कृष्णा पुत्र राकेश सहित पिछोर थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक सुरेश शर्मा के साथ अन्य यात्री घायल हो गए। जिनके नाम ज्ञात नहीं हो सके हैं। 

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!