दहेज के लालच में बहू से की मारपीट,घर से भगाया

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। पिछोर थाना क्षेत्र के ग्राम दबियाकला में दहेज के लालची ससुरालीजनों ने अपनी बहू से दहेज की मांग करते हुए मारपीट की और घर से भगा दिया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी सास, ससुर और पति के खिलाफ धारा 498 सहित 323, 506, 34 आईपीसी के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आरती पुत्री आशाराम यादव उम्र 32 वर्ष ग्राम दबियाकला के रहने वाले मोहर सिंह यादव के साथ 10 वर्ष पूर्व विवाह हुआ था। विवाह के कुछ समय तक तो आरोपियों ने आरती को ठीक ढंग से रखा लेकिन बाद में आरोपियों के मन में लोभ उत्पन्न हो गया।

वह उससे दहेज के रूप में एक पल्सर मोटरसाइकिल और दो लाख रूपए नगदी लाने के लिए दवाब बनाने लगे। पीडि़ता जब दहेज की मांग को पूरी नहीं कर सकी तो आरोपियों ने उसके मारपीटन करना शुरू कर दी। 

बीते 7 दिसम्बर को आरोपियों ने पीडि़ता के निर्दयता पूर्वक मारपीट की और उसके गहने छीनकर उसे घर से भगा दिया। बाद में पीडि़ता ने घटना की पूरी जानकारी अपने पिता को दी। इसके बाद उसका पिता उसे थाने ले गया और आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी। 

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!