करैरा। जिले की करैरा शासकीय महाविद्यालय में आयोजित बीए प्रथम सेमेस्टर की अंतिम परीक्षा में केन्द्राध्यक्ष ने चैकिंग के दौरान नकल करते दस परीक्षार्थियों को पकड़ा है।
शासकीय महाविद्यालय के केन्द्राध्यक्ष डॉ.एलएस बंसल ने जानकारी देते हुए बताया कि महाविद्यालय में बीए की आज अंतिम परीक्षा आयोजित की जा रही है। जिसमें हिन्दी साहित्य की परीक्षा परीक्षार्थी दे रहे थे।
इसी बीच उन्हें जानकारी लगी कि एक कक्ष में कुछ परीक्षार्थी नकल कर रहे हैं। जिस पर मैने चैकिंग की और वहां से दस परीक्षार्थियों को नकल करते पकड़ लिया। उनके पास से नकल के कई संसाधन भी जप्त किये गए हैं।
जिन परीक्षार्थियों को पकड़ा गया हैं उनमें सरोज पाल, सीमा विश्वकर्मा, शंकर, ममता कुशवाह, सुरेश और अनिल कुमार शामिल अन्य शामिल है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।