स्कुल संचालक ने पहले लड़कियों को पीटा फिर पिता को

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। फिजिकल क्षेत्र निवासी एक पिता ने चौकी में स्कूल प्रबधंन के खिलाफ आवेदन दिया है। इस आवेदन से कहा गया है कि स्कूल संचालक ने मेरे बच्चों को मारा और भगा दिया। में स्कूल पहुंचा तो मेरे साथ भी मारपीट कर दी। 

फिजीकल चौकी के समीप निवासरत बृजेश पुत्र वीरेन्द्र सेन की दो पुत्रियां ज्योति हाईस्कूल सर्वोदय नगर सिद्धेश्वर में अध्ययनरत है। कक्षा 03 की प्रिया और कक्षा 01 रिया को प्रतिदिन की भांति बृजेश स्कूल छोड़कर आया था इसी बीच कुछ देर बाद ही बृजेश का साला इन दोनों मासूमों को लेकर बृजेश की दुकान पर पहुंचा। 

बच्चों का बैग बिखरा हुआ और मटमैले कपड़े देखकर बृजेश ने बच्चों को घर भेज दिया और इस संबंध में बातचीत करने स्कूल जा पहुंचा। यहां विद्यालय संचालक व शिक्षक प्रवीण (बबला) श्रीवास्तव से बच्चों के अभिभावक बृजेश सेन ने बच्चों को इस तरह घर भेजने का कारण पूछा तो विद्यालय संचालक आग बबूला हो उठा और उसने अन्य स्कूली बच्चों के सामने ही बृजेश की कॉलार पकड़कर, विवाद करते हुए गाली-गलौज की और बाद में मारपीट भी कर दी। 

स्कूली बच्चे यह सब देखकर डरे-सहमे हुए नजर आए। इसके बाद बृजेश ने अपने बच्चों व स्वयं के साथ हुई मारपीट को लेकर पुलिस चौकी फिजीकल में विद्यालय संचालक प्रवीण श्रीवास्तव के विरूद्ध मामला पंजीबद्ध कर उचित कार्यवाही की मांग की। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!