शिवपुरी। नगर के प्रथम नागरिक मुन्ना लाल कुशवाह को एक समुदाय विशेष का झण्डा थामना मुसीबत का सबब बनता जा रहा है। अभी तक तो उन्हें बजरंगदल, विश्व हिन्दू परिषद जैसे संगठनों से विरोध का सामना करना पड़ा, लेकिन अब तो नगरवासी ही उनके इस समर्थन का विरोध कर रहे है।
ऐसा ही एक घटनाक्रम मंगलवार को उस समय सामने आया जब पुरानी शिवपुरी में होमगार्ड के स्थापना दिवस कार्यक्रम में पधारे नपाध्यक्ष मुन्ना लाल कुशवाह का घेराव वहां के सैकड़ों स्थानीय नागरिकों ने कर लिया।
इसी बीच नपाध्यक्ष जनता के सवाल-जबाबों से बचते हुए अपने वाहन से तेज गति से निकल गए जबकि इस समय वहां कई नागरिक मौजूद थे और वाहन की तेज गति से यहां बड़ी दुर्घटना की आशंका भी बन सकती थी ऐसे में नागरिकों की बात सुने बिना ही नपाध्यक्ष वहां से रवानगी डाल गए।
यहां उपेन्द्र यादव, महेन्द्र यादव(कालू), राम यादव, राजा यादव, हुलस त्यागी, विवेक जैन, भरत यादव, परमाल यादव, पवन राठौर, नरेन्द्र शर्मा, राहुल शर्मा, मिन्टा त्यागी, कल्लू जैन, मुकेश यादव, देवेन्द्र यादव, युवराज सिकरवार, धर्मेन्द्र यादव, रोशन यादव, नन्दकिशोर यादव व राजकुमार सिंह आदि ने नपाध्यक्ष का घेराव कर उन्हें काले झण्डे दिखाए।
उनसे मांग की कि वह समुदाय विशेष की रैली मे किस हैसियत से शामिल हुए और इस रैली में शामिल होकर उन्होंने हिन्दुत्व की भावना को ठेस पहुंचाई है इसके लिए वह स्वयं नगर के सभी नागरिकों से करबद्ध क्षमा याचना करें अन्यथा यह विरोध प्रदर्शन नगर में अन्य स्थानों पर भी जारी रहेगा जिसका उन्हें सामना करना पड़ेगा।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।