शिवपुरी। बीती रात्रि 11 बजे फिजीकल चौकी क्षेत्र में आने वाले नवग्रह मंदिर के पास लगी डीपी में एक बाइक अनियंत्रित होकर घुस गई। जिससे उस पर सवार युवक रंजीत पुत्र विजय सिंह कुशवाह उम्र 26 वर्ष निवासी तलैया मोहल्ला पुरानी शिवपुरी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
जबकि बाईक पर बैठी उसकी सास कमला बाई कुशवाह गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि मृतक अपनी सास के साथ किसी शादी समारोह में शामिल होकर वापस घर लौट रहा था तभी यह हादसा घटित हो गया। इस मामले में पुलिस ने प्रकरण कायम कर जांच शुरू कर दी।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।