बडी बहन चीखती रही और छोटी बहन का पडौसी ने कर दिया बलात्कार

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। इंदार थाना क्षेत्र के ग्राम भगौरी में कल गांव के एक युवक ने घर पर अपनी चचेरी बहिन के साथ रह रही एक मासूम नाबालिग बालिका का बलात्कार कर गांव में ही रहने वाले युवक ने कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है। 

 घटना के समय बालिका के परिवार का कोई भी जि मेदार सदस्य मौजूद नहीं था। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 376, 450 सहित 3/7 लैगिक अपराधों से बालक बालिकाओं का संरक्षण अधिनियम 2012 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार 12 वर्षीय बालिका अपनी चचेरी बहिन के साथ कल दोपहर घर पर अकेली थी। उसकी माँ और चाची गांव में घास लेने के लिए गई हुई थी। जबकि उसका पिता गांव के पास स्थित ग्राम सिमलिया में किसी काम से गया हुआ था। 

इसका फायदा गांव में रहने वाले नारायण पुत्र धन्ना गड़रिया ने उठाया और वह दीवार लांघ कर घर में प्रवेश कर गया जहां उसने बालिका को एक कमरे में बंद कर लिया और उसके साथ बलात्कार कर दिया। घटना के दौरान उसकी चचेरी बहिन ने काफी शोर मचाया, लेकिन उसकी किसी ने भी नहीं सुनी। 

घटना के बाद आरोपी वहां भाग खड़ा हुआ। शाम को जब बालिका के परिजन घर आये तो उन्हें घटना की दी। घटना के समय बालिका के परिवार का कोई भी जि मेदार सदस्य मौजूद नहीं था। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 376, 450 सहित 3/7 लैगिक अपराधों से बालक बालिकाओं का संरक्षण अधिनियम 2012 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!