शिवपुरी- पुलिस थाना सीहोर व दिनारा क्षेत्र में हुई अलग-अलग जगह घटनाओ में दो महिलाओं के साथ उससे रंजिश रखने वाले पुरूषों ने विवाद कर मारपीट कर दी। घटना के बाद महिलाओं ने थाने पहुंचकर मामला पंजीबद्ध करा दिया। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।
थाना सीहोर में शिकायत दर्ज कराते हुए महिला मनीषा पत्नि रतन कुशवाह उम्र 25 वर्ष निवासी गनियार ने बताया कि उसके साथ बीते रोज दोप.2 बजे रंजिशन विवाद रखने वाले आरोपी भगवान सिंह कुशवाह निवासी अमोला ने विवाद करते हुए उसके ग्राम में पहुंचकर मारपीट कर दी।
घटना के वक्त आरोपी ने पहले महिला के साथ गाली-गलौज की बाद में मारपीट कर जान से मारने की धमक देकर आरोपी फरार हो गया।
इसी तरह की एक अन्य घटना थाना दिनारा में हुई यहां फरियादी महिला कुसुमबाई पत्नि चतुरा पाल उम्र 48 वर्ष निवासी ग्राम दाबरदेही ने शिकायत दर्ज कराई कि उसके साथ ग्राम दाबरदेही के आरोपी रामपाल गड़रिया ने पुरानी रंजिश के चलते विवाद किया और विवाद के बाद आरोपी ने गाली-गलौज कर मारपीट कर दी बाद में जाते वक्त महिला को जान से मारने की धमकी देकर आरोपी फरार हो गया।
घटना के बाद थाना सीहोर व दिनारा में उक्त महिलाओं की रिपोर्ट पर पुलिस ने अलग-अलग थानो में दोनों आरोपियों के विरूद्ध धारा 294,323,506 ताहि के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।