गैस हुई लीक, पिता पुत्र आग में झुलसे

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। शहर की संजय कॉलोनी में शुक्रवार की दोपहर चाय बनाते समय एक घर में आग लग गई। घटना में एक पिता सहित उसका पुत्र बुरी तरह से झुलस गया है। परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है। जहां उनका उपचार चल रहा है। 

पुलिस का कहना है कि शुक्रवार की दोपहर संजय कॉलोनी में निवासरत चंपालाल कुशवाह और उनका पुत्र दोपहर के समय घर में अकेले थे तभी उनका पुत्र मनोज कुमार घर में चाय बनाने के लिए गया। 

चंपालाल ने जानकारी देते हुए बताया कि मनोज ने जैसे ही गैस सिलेंडर का रेगुलेटर को ऑन कर गैस जलाई,वैसे ही अचानक कमरे में आग धधक उठी। और उसने मनोज को अपने कब्जे में ले लिया।

 उसे बचाने के लिए चंपालाल भी कमरे में घुसा तो आग ने उसे भी लपेटे में ले लिया । घटना में दोनों पिता पुत्र बुरी तरह से झुलस गए हैं। जिस समय घटना हुई उस समय घर की महिलाओं समय अन्य सदस्य बाहर गए हुए थे। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!