घर मालिक सोते रहे और चोरो ने कर दिया अपना काम

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। जिले के पिछोर थाना क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात घर में सो रहे परिजन को चकमा देकर घर का ताला आरी से काट कर सोने,चांदी के जेवर सहित 30 हजार की चोरी कर ले गए।न पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

जानकारी के अनुसार ईश्वरदयाल उम्र 47 वर्ष पुत्र ज्वालाप्रसाद झा निवासी पिछोर गुरुवार शुक्रवार की दरमियानी रात अंधेर का फायदा उठाते हुए अज्ञात चोरों ने घर में सो रहे परिजनों को भनक तक नहीं लगने दी और घर का ताला काट कर घर में रखे सोने, चांदी के जेवर सहित नगदी चोरी कर अपने साथ ले गए। 


सुबह जब ईश्वरदयाल झा अपने परिवार सहित सो कर उठा तो घर का ताला कटा हुआ था और घर का सामान अस्त व्यस्त था और घर में रखे जेवर सहित नगदी गायब थे। घटना की रिपोर्ट सुबह पुलिस थाना पिछोर पहुंच कर की। पुलिस ने फरियादी ईश्वरदयाल झा की रिपोर्ट पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!