भोपाल। विधानसभा के शीतकालीन सत्र में शुक्रवार को एक प्रश्न लगाने के बाद जब उसे उठाने की बारी आई तो पता चला कि प्रश्न लगाने वाली करैरा विधायक शकुन्तला खटीक सदन में मौजूद ही नहीं हैं। विधायक की गैर मौजूदगी में लोकस्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने लिखित जवाब दिया।
करैरा विधायक शकुन्तला खटीक ने अपने सवाल में सीएचसी करैरा की रोगी कल्याण समिति के विषय में मंत्री से जानकारी चाही थी। उन्होंने रोगी कल्याण समिति की 2014 में हुई बैठकों का ब्योरा भी मांगा और पूछा कि कितनी बैठकों में विधायक को बुलाया गया।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।