शिवपुरी। थाना देहात क्षेत्र में दहेज की मांग पूरी ना करने पर बहू को मानसिक व शारीरिक से प्रताडि़त करने वाले ससुरालीजनों के खिलाफ बहू ने मोर्चा खोला और पुलिस थाने पहुंचकर आरोपी ससुरालीजनों के विरूद्ध दहेज अधिनियम के तहत मामला पंजीबद्ध करा दिया। पुलिस ने मामला जांच में ले लिया है।
थाना देहात मे फरियादी विवाहिता सिदरतुलमुन्तहा पुत्री काजी मुजीबुर्हमान उम्र 21 वर्ष निवासी पुरानी शिवपुरी ने शिकायत दर्ज कराई कि उसे आए दिन उसके ससुरालीजनों काजी अवरार मौह. काजी तारिक मौह. पुत्रगण काजी तालिब मौह. निवासी कमलीगरान मोहल्ला पुरानी शिवपुरी परेशान करते थे।
कभी दहेज में रूपयो की मांग तो कभी दहेज में कुछ मांग करने के नाम पर रोज-रोज मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताडि़त करते थे। ससुरालीजनों की इस प्रताडऩा से तंग आकर विवाहिता सिदरतुलमुन्तहा ने अपने ससुरालियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।
पुलिस थाने पहुंचकर आरोपी ससुरालियों के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया। पुलिस ने आरोपियों के रूप में उपरोक्त सभी ससुरालीजनों के विरूद्ध धारा 498ए, 323,34 ताहि के तहत मामला पंजीबद्ध कर जांच में ले लिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।