संजय बैचेन समर्थन में पत्रकार लामबंद, निष्पक्ष जांच की मांग

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ की स्वतंत्रता का किस प्रकार से हनन किया जा रहा है इसका परिणाम गत दिवस बम्हारी में एक बेबा आदिवासी महिला द्वारा सहरिया क्रांति के अध्यक्ष व वरिष्ठ पत्रकार संजय बैचेन पर लगाए गए बलात्कार के मामले से जान पड़ता है। 

इस तरह के मामलों को पुलिस निष्पक्षता से जांचे और ऐसा षडयंत्र रचने वालों के विरूद्ध उचित कार्यवाही करे। इस संबंध में पत्रकार बैचने पर लगाए गए बलात्कार के मामले की निष्पक्ष जांच के लिए पत्रकारों के विभिन्न संगठनों सहित पत्रकार साथियों ने पुलिस अधीक्षक मो.युसूफ कुरेशी को ज्ञापन सौंपा। 

ज्ञापन सौंपने के बाद एसपी श्री कुरेशी ने पत्रकारों को निष्पक्ष जांच करने का आश्वासन दिया और पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध बताया। 

ज्ञापन सौंपते समय वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद भार्गव, अनुपम शुक्ला, प्रेस क्लब अध्यक्ष वीरेन्द्र शर्मा भुल्ले, श्रमजीवी पत्रकार संघ अध्यक्ष विनय राहुरीकर, ज्ञानचंद जैन, मप्र मीडिया संघ अध्यक्ष राजू (ग्वाल) यादव, राधेश्याम सोनी, फरमान अली, अशोक अग्रवाल,रिंकू जैन, अशोक जैन, देवू समाधिया, साकिर अली, रशीद खान(गुड्डू), मणिकांत शर्मा, दीपक अग्रवाल, प्रदीप तोमर, इस्लाम शाह, प्रमोद श्रीवास्तव, सत्येन्द्र उपाध्याय,नरेन्द्र शर्मा, मुकेश शिवहरे, विकास दण्डौतिया, राहुल अष्ठाना, रन्नौद से जयकुमार व विनोद महने आदि सहित अन्य पत्रकारसाथी मौजूद थे। इस ज्ञापन के माध्यम से पत्रकारों ने ज्ञापन में बताया कि महिला द्वारा दिया गया आवेदन ना सिर्फ झूठा है बल्कि पत्रकार संजय बैचेन को षडयंत्रपूर्वक झूठे केस में फंसाये जाने की मंशा से किया गया है। 

इस मामले में पत्रकारसाथियों ने पुलिस अधीक्षक मो.युसूफ कुर्रेशी ने उक्त आवेदन की निष्पक्ष जांच कर पत्रकार संजय बैचेन के साथ न्याय करने का आग्रह किया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!