एक सहायक यंत्री एवं 6 उपयंत्री मनरेगा को कारण बताओ नोटिस जारी

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। मनरेगा के तहत संचालित कार्यों पर प्रतिदिन प्रति ग्राम पंचायत में 50 से कम मजदूरों को मजदूरी देने एवं इसकी संख्या में बढ़ोत्री न करने के आरोप में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री डी.के.मौर्य द्वारा एक सहायक यंत्री मनरेगा एवं 6 उपयंत्री मनरेगा को कारण बताओ नोटिस जारी किए है। 

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डी.के.मौर्य ने बताया कि 50 से कम मजदूरों को मजदूरी देने एवं इसकी संख्या में बढ़ोत्री न करने पर कोलारस जनपद पंचायत के सहायक यंत्री मनरेगा एन.के.शर्मा, उपयंत्री मनरेगा अनिल गौतम, बृजेश छिरोलिया, आर.एस.रघुवंशी, लोकेन्द्र मधुकर, बी.आर.शर्मा, राकेश चित्तोडिया को कारण बताओ नाटिस जारी किए गए है। 

उल्लेखनीय है कि इसके पूर्व भी जनपद पंचयत पिछोर एवं शिवपुरी के सहायक यंत्री मनरेगा एवं उपयत्रियों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किए जा चुके है।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!