मुन्ना लाल ने एसपी से मिलकर कहा मुझे बजरंगियो से बचाओ

Updesh Awasthee
0
शिवुपरी। पिछले दिनो एक धर्म विशेष के द्वारा निकाले गए विरोध जलूस में नपा अध्यक्ष मुन्ना लाल कुशवाह ने काले झण्डे थामे भाग लिया था। तब से विश्व हिन्दु परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओ के निशाने पर आ गए। 

पिछले दिनो बजरगिंयो और विश्व हिन्दु परिषद के कार्यकर्ताओ ने नपा अध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाह के निजनिवास पर प्रर्दशन कर दिया था और उन्है बुर्का और टोपी देने का प्रयास किया था। लेकिन मुन्नालाल घर पर नही होने के कारण यह योजना सफल नही हो सकी। 

अभी दो दिन पूर्व मुन्नालाल कुशवाह को उनकी ऑफिस में गि ट के रूप में बजरंगियो ने बुर्का और टोपी गि ट कर दिया था। कल एक होमगार्ड के कार्यक्रम में शिरकत होने गए मुन्नालल कुशवाह को बजरगिंयो और विश्वहिन्दु परिषद के कार्यकर्ता ओर आम जनता ने उन्है इस कार्यक्रम में काले झण्डे दिखाए गए। 

मुन्नालाल इन बजरगिंयो और विश्वहिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओ के प्रर्दशन से आहत होकर आज एसपी शिवुपरी से मिलने गए और उन्है एक आवेदन सौपा है। इस आवेदन में मुन्नालाल ने एसीपी शिवुपरी से अपने प्रोटक्शन की मांग की है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!