कमलागंज निवासी लोकेश की लाश मिली,प्रेम प्रसंग आया सामने

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। अभी-अभी खबर आ रही है कि कमलागंज स्थित सब्जीमंडी के पास एक युवक की खून से लथपथ लाश पड़ी मिली है। इस लाश की पहचान कमलागंज निवासी लोकेश सोनी के रूप में की गई है। 

जानकारी के अनुसार लोकेश पुत्र कीरता सोनी उम्र 24 वर्ष निवासी कमलागंज रात्रि करीब 10.30 बजे के मोबाइल पर किसी का फोन आया और वह मोबाइल पर बात करते हुए घर से बाहर निकल आया। 

परिजनों ने बताया कि लोकेश अलग कमरे में रहता है। इसलिए परिजनों ने सोचा कि वह वापस आकर अपने कमरे में सो गया होगा और परिजनों ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। 

सुबह परिजनों को पता चला की राात्र में लोकेश लौटकर ही नहीं आया। इसके बाद परिजनों को खबर मिली कि कमलागंज मण्डी के पास स्थित नाली के पास गली में लोकेश मृत अवस्था में पड़ा हुआ है और उसके सिर में गोली लगी हुई है। और लाश के पास 315 बोर का कट्टा भी पड़ा मिला है। 

बताया गया है कि मृतक कमला गंज सब्जी मंडी के पास अपने मकान में ही मोबाईल की दुकान करता था। पुलिस इस मामले में आत्महत्या मानकर चल रही है। लेकिन परिजन कह रहे है कि यह हत्या। 

यह आया सामने 
बताया जा रहा है कि पुलिस ने लोकेश सोनी के कमरे की तलाशी ली।  कमरे में से लोकेश के दोनो मोबाईल और सोने की चैन बरामद हुई है। परिजनो का कहना है कि लोकेश कभी भी अपनी सोने की चैन नही उतारता था। 

बताया यह भी जा रहा है कल शाम को लोकेश सोनी की प्रेमिका की सगाई हुई है और रात में उससे फोन पर भी बात हुई है। पुलिस ने लोकेश के दोनो मोबाईल जब्त कर लिए है और कॉल डिटेल की छानबीन कर रही है। 

बताया गया है कि मृतक लोकेश सोनी की कटपटी पर गोली लगने से मौत हुई है और कट्टा भी लाश के पास मिला है। अमूमन देखा गया है कि आत्महत्या करने वाला ही इस ऐंगिल से गोली मारता है। 

अभी हालाकि इस केस मे कुछ भी कहना जल्दवाजी होगा पुलिस इस मामले में सभी ऐंगिलो से जांच में जुटी है। इस केस में मृतक के कॉल डिटेलो से ही खुलासा होगा कि यह मामला हत्या का है यहा आत्महत्या का। 

इनका कहना है
प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है और मामले की विवेचचना में जुटे हुए हैं।
संजय मिश्रा, टीआई कोतवाली
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!