मुरम की खदान धसकने से आदिवासी की मौत,1 घायल

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। आज सुबह ठकुरपुरा क्षेत्र में मुरम की खदान मेें मुरम खोदते समय खदान धसकने से एक मजदूर की मौत हो गई। और एक मजदूर घायल हो गया। बताया गया है कि इस घटना के समय टेक्टर चालक और मजदूर भी साथ थे। 

जानकारी के अनुसार कोतवाली थानाअंतर्गत ठकुरपुरा क्षेत्र में एक मुरम की खदान से मजदूर मुरम भर रहे थे तभी अचानक खदान धसक गई और उसमें दो मजदूर दब गए। इस घटना में एक मजदूर  राजा आदिवासी उम्र 21 वर्ष की घटना स्थल पर ही मौत हो गई ओर वीरेन्द्र आदिवासी उम्र 22 वर्ष घायल हो गया। 

बताया गया है कि घायल मजदूर को जिला अस्पताल में उपचार हैतु भर्ती कराया गया है। जानकारी यह भी आ रही है कि घटना के समय टे्रक्टर चालक और अन्य मजदूर थे वे इस घटना के बाद इन खदान में दबे मजदूरो को छोड भाग खडे हुए। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!