शिवपुरी। जिले के इंदार थाना क्षेत्र के ग्राम डगौरा में 9 बुधवार की रात शराब के नशे में एक युवक ने गांव में बनी गौड़बाबा की मूर्ति तोड़ दी। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर शनिवार को मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार संग राम सिंह केवट ने 9 बुधवार की रात गांव में स्थापित एक धार्मिक गौड़बाबा की मूर्ति आरोपी रामनिवास केवट ने तोड़ दी थी। लेकिन आरोपी ने सुबह ग्रामीणों को मूर्ति बनवाने का आश्वासन दे दिया था।
जिसके बाद शनिवार को जब ग्रामीणों ने आरोपी से मूर्ति बनवाने के लिए कहा था। तो आरोपी ग्रामीणों से मूर्ति बनवाने की मना करने के साथ ही गाली गलौज करने लगा तो गुस्सा, ग्रामीणों ने पुलिस थाना इंदार पहुंचकर आरोपी रामनिवास प्रजापति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
पुलिस ने फरियादी संग राम केवट की रिपोर्ट पर आरोपी राम निवासी प्रजापति के खिलाफ मूर्ति तोडऩे का मामला दर्ज कर लिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।