फिर जिंदा हुआ गड़रिया गिरोह, किया अपहरण, मांगी फिरौती

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। कोलारस के ग्राम खैरोना के तालाब के पास से शुक्रवार की शाम एक डकैत गिरोह ने जंगल में भेड़े चरा रहे एक चारवाहे का अपहरण कर लिया था। पुलिस ने इसे गुमशुदगी मानते हुए मामला दर्ज किया था लेकिन इस गुमशुदगी काण्डं में एक नया मोड़ जब आया। जब अपहृत के भाई के मोबाईल पर डकैतो का फिरौती के लिए कॉल आया। 

बताया गया है कि राजस्थान के नागौर जिले में रहने वाले सीतारात उम्र 40 वर्ष पुत्र कोड़ा राम जाट अपने चचेर भाई राम अवतार सहित कुछ अन्य लोगो के साथ कोलारस के ग्राम खैरोना के जंगलो में भेड़े चरा रहा था। 

यह सभी चारवाहे शुक्रवार को खैरोना के जंगल में तालाब के पास 6 हथियार बंद डकैत गिरौह आ धमका और सीताराम का अपहरण करके ले गया। प्रत्यदर्शी रामअवतार का कहना है कि गिरोह में 6 सदस्य थे। जिसमें एक महिला डकैत भी बताई जा रही है। 

गिरोह का सरदार गडरियां गिरोह का पूर्व सदस्य चंदन सिंह गड़रिया बताया जा रहा है। जानकारी आ रही है कि आज डकैत गिरोह ने रामअवतार के मोबाईल फोन पर अपहृत की रिहाई के बदले 6 लाख रूपए की फिरौती मांगी है। 

पुलिस ने इस मामले में को गंभीरता को देखते हुए एडीटीम के साथ-साथ अन्य पुलिस बल को भी डकैतो की सर्चिंग के लिए जंगलो में उतार दिया है। पुलिस यह प्रयास कर रही है कि जल्द से जल्द डकैतो का पकड़ा जाए और अपहृत की सुरक्षित वापिसी हो। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!