शिवपुरी। दोपहर को माधव चौक स्कूल में 100 सीटर छात्रावास का लोकार्पण करने पहुंची यशोधरा राजे नवनिर्मित भवन के निर्माण कार्य की गुणवत्ता को देखकर भड़क गई और कलेक्टर शिवपुरी को आदेशित किया कि तत्काल इस भवन के निर्माण करने वाले ठेकेदार का पेमेन्ट रोका जाए।
आज शहर में यशोधरा राजे सिंधिया के शहर में कई प्रोग्राम हे। इसी कार्यक्रमो के चलते शिवपुरी विधायक यशोधरा राजे सिंधिया माधव चौक स्कूल में 100 सीटर छात्रावास के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण समारोह था। इस सामारोह मे मु य अतिथि यशोधरा राजे सिंधिया थी।
शिवपुरी विधायक राजे इस छात्रावास का लोकार्पण करने पहुंची तो नवनिर्मित भवन के निर्माण कार्य की गुणवत्ता को वह भड़क गई और शासकीय पैसे का दूरूपोयग कैसे किया जा रहा है। उन्होने कलेक्टर शिवपुरी को तत्काल इस भवन का निर्माण करने वाले ठेकेदार का पैमेंट रोकने के आदेश दिए।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।