शिवपुरी।शहर के वरिष्ठ समाजसेवी और गांधी पेट्रोल पंप के संचालक समीर गांधी के बड़े भ्राता सुधीर गांधी का शनिवार की सुबह लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया। स्व. सुधीर गांधी अपने पिता इन्द्रप्रकाश गांधी के बड़े पुत्र थे जो शहर के माधवचौक पर गांधी ऑयल के नाम से प्रतिष्ठान का संचालन करते थे।
स्व. सुधीर गांधी के निधन से शहर में शोक की लहर दौड़ गई और पेट्रोल पंप संचालकों ने अपने पंप को बंद रखकर स्व. सुधीर गांधी की मृत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की। इसके अलावा देर शाम 5 बजे स्व. सुधीर गांधी की अंतिम शव यात्रा उनके निज निवास गांधी भवन छत्री रोड़ से निकली।
जिसमें शहर के वरिष्ठजन, गणमान्य नागरिक, समाजसेवी संस्थाओं के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व पत्रकारगण शामिल रहे। शहर के मुक्तिधाम पर स्व. सुधीर गांधी को मुखाग्रि देकर उनकी मृत आत्मा की ईश्वर से शांति हेतु मौजूद लोगों ने प्रार्थना की।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।