नन्है-मुन्है को स्कूलों की थर्ड डिग्री, ठंड में जमा DEO का आदेश

शिवपुरी। इस हाड कपा देने वाली सर्दी में नन्है-मुन्है को स्कूलों द्वावारा थर्ड डिग्री दी जा रही है। पिछले दिनो में शहर सहित अंचल में शीतलहर का प्रकोप और पारे में गिरावट जारी है। डीईओ शिवपुरी ने 3 दिन पूर्व ही यह आदेश दिया था कि 5 क्लास का संचालन 9 बजे के बाद किया जाए। परन्तु स्कुल संचालको ने इस आदेश को ठंड में जमा दिया। 

जानकारी के अनुसार अभिभावकों की मानें तो शहर के ईस्टर्न हाइट, किड्स गार्डन, गणेशा ब्लेस्ड, गीता पब्लिक, सेंट चाल्र्स, सेंट बेनेडिक्ट आदि स्कूलों में पांचवी तक की कक्षाओं का संचालन अब भी सुबह 9 बजे से पहले किया जा रहा है हालात यह हैं कि बच्चों को ठंड में ठिठुरते हुए सुबह 7 से 8 बजे के बीच स्कूल बस में सवार होना पड रहा है। 

इन स्कुलो में पढने वाले नन्है-मुन्है को सुबह जल्दी अपनी रजाईयां छोडनी पड रही है। और सुबह 7:30 बजे तक बहार रोड पर खडे होकर अपनी बसो का इंतजार करना पड रहा है। इस हाडकंपा देने वाली सर्दी में सुबह सुबह केवल स्कुली बच्चे ही सडको पर दिखते है। 

इनका कहना है
हमने स्पष्ट आदेश जारी किए हैं, फिर भी यदि कुछ निजी स्कूल 9 बजे से पहले पांचवीं तक की कक्षाओं का संचालन कर रहे हैं तो मैं कल ही टीम बनाकर निरीक्षण करवाऊंगा यदि स्कूल उक्त समय से पहले संचालित मिले तो कार्रवाई करेंगे, साथ ही अभिभावक हमें सीधे भी शिकायत दर्ज करा सकते है
परमजीत सिंह गिल, डीईओ शिवपुरी