करैरा। जिले की तहसील करैरा के ग्राम समोहा में कल तीन युवकों ने एक युवक के साथ गालीगलौंच की बाद में उसकी घर में घुसकर मारपीट कर दी। जिसकी शिकायत पीडि़त युवक ने थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने इस मामले में तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 458, 323, 294, 506, 34 भादवि का प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कल ग्राम समोहा का रहने वाला रामगिरी पुत्र श्रवण गिरी अपने भाई अर्जेन्द्र पुरी के साथ बाईक पर सवार होकर करैरा से अपने गांव के लिए आ रहा था। जैसे ही वह गांव में पहुंचा तो आरोपी धर्मेन्द्र बाढई, जितेन्द्र गुर्जर और जीतू गुर्जर ने उन्हें रोक कर गालियां देना शुरू कर दी।
दोनों भाईयों ने उसे नजर अंदाज कर दिया और वह अपने घर पहुंच गये। तभी पीछे से तीनों आरोपी उसके घर में घुस आये और उन्होंने अर्जेन्द्र की मारपीट शुरू कर दी और उसे घसीटते हुए घर से बाहर ले आये। इस घटना में अर्जेन्द्र को काफी चोटें आई हैं।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।