बुलैरो गिरी खाई में, 1 महिला की मौत 2 घायल

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। रन्नौद थाना क्षेत्र के ग्राम पचावली में बीती रात्रि एक बुलेरो अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खुदी खाई में गिर गई। इस घटना में बुलेरो में सवार एक महिला अनीता पत्नि घनश्याम परिहार की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि बुलेरो का चालक और मृतिका के साथ बैठे दोनों युवकों को चोटें आई हैं। जिनका इलाज कोलारस में चल रहा है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार शिवपुरी के रहने वाला मोनू तोमर, रायचन्द्रखेड़ी के अपने मित्र ताराचंद्र रावत के साथ किराए के एक बुलेरो वाहन क्रमांक एमपी 33 सी 1337 से अशोकनगर गए थे। जहां से उन्होंने अनीता पत्नि घनश्याम परिहार को गाड़ी में बिठा कर शिवपुरी आ रहे थे। 

तभी पचावली में स्थित गौरव पेट्रोल पंप के पास बुलेरो के चालक सुरेन्द्र गौर ने अपना नियंत्रण खो दिया। जिससे बुलेरो अन्यंत्रित होकर सड़क के किनारे बनी खाई में जा गिरी। इस घटना में अनीता की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं मोनू, ताराचंद और चालक सुरेन्द्र घायल हो गए। पुलिस ने इस मामले में बुलेरो चालक सुरेन्द्र गौर के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!