जालम सिंह नें खेत में काम रही महिला से की छेडछाड़

Updesh Awasthee
0
कोलारस । जिले के कोलारस थाना क्षेत्रान्तर्गत आने वाले पनवारी ग्राम में शुक्रवार को एक मनचले युवक ने खेत पर काम कर रही एक महिला को बुरी नियत से पकड़ लिया जब महिला अपनी बेटी के साथ खेत पर थी तो बेटी शौच के लिए गई हुई तभी अकेला देखकर मनचले युवक ने युवती को पकडऩे का प्रयास किया, लेकिन युवती के चिल्लाने पर वह भाग खड़ा हुआ। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी गंगा बाई जाटव (परिवर्तित नाम) पत्नी ग्रिमेश जाटव उम्र 30 वर्ष निवासी पनवारी जब अपनी बेटी के साथ सुबह के समय खेत पर बैगन तोड़ रही थी और उसकी बेटी शौच के लिए गई हुई थी उसी समय मनचले युवक जालम पुत्र हरीराम जाटव निवासी पनवारी ने अकेला देखकर युवती को पकड़ लिया व खेत में ही पटक दिया।

 लेकिन महिला के विरोध करने और चिल्लाने पर युवक वहां से भाग खड़ा हुआ जिसके बाद महिला ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी जिस पर परिजनों द्वारा उक्त महिला को कोलारस थाने ले जाकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी जालम के खिलाफ 354, 323, 506बी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!