शिवपुरी। 12 दिसम्बर को अपरान्ह 2:30 बजे भाजपा कार्यालय कोठी नबर एक पर समस्त कार्यकर्ताओं से भेंट कार्यक्रम में शिवपुरी विधायक व प्रदेश शासन की मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया उपस्थित रह कर मुलाकात करेंगी।
नव नियुक्त भाजपा मंडल अध्यक्ष भानू दुबे ने जानकारी देकर बताया कि समस्त शिवपुरी के कार्यकर्ताओं से भेंट हेतु शिवपुरी विधायक आज कोठी न बर एक पर उपस्थित होकर कार्यकर्र्ताओं से विचार विमर्श कर आगामी रूप रेखा तैयार करेंगी। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी भी उपस्थित रहकर कार्यकर्ताओं से विचार विमर्श करेंगे।
संगठन शिवपुरी में गति पकड़े व संगठन का विस्तार हो इस हेतु शिवपुरी विधायक समस्त कार्यकर्ताओं से सलाह मसविरा कर आगे की योजना पर कार्य करेंगी। इस अवसर पर समस्त वरिष्ठजनों, वार्ड अध्यक्षों सहित समस्त कार्यकर्ताओं से उपस्थित रहने का आग्रह भानू दुबे मंडल अध्यक्ष, श्रीमती सपना दुबे जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा, आनंद जैन, विमलेश गोयल, संजय गौतम, अरूण पंडित, आशुतोष शर्मा, बलबीर यादव, अभिषेक शर्मा, गब्बर परिहार, श्रीमती उमा उपाध्याय, श्रीमती विद्या आदिवासी, अजय भार्गव, हरिओम नरवरिया, दिलीप मुदगल, हरिओम राठौर, कपिल जैन, सुरेन्द्र रजक, केपी परमार, डॉ.राकेश राठौर आदि कार्यकर्ताओं ने किया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।