बैराड। बैराड़ तहसील के अंतर्गत आने वाले मिडिल स्कूल धोरिया के एक शिक्षक ने छात्र द्वारा टाटपट्टी नही बिछाने पर बेरहमी से पिटाई कर डाली। छात्र के पिता ने गोवर्धन थाने मे रिपोर्ट की जिसका पुलिस ने अदम चैक काटकर मेडिकल कराया हैं।
मिडिल स्कूल धौरिया मे कक्षा 8 मे पढने वाले छात्र अंकित शर्मा पुत्र देवेन्द्र शर्मा उम्र 13 वर्ष को विद्याालय के शिक्षक रामसिंह खंगार द्वारा गुरूवार को टाटपट्टी नहीं बिछाने पर लात घुसों से जमकर मारपीट कर दीं। जिससे छात्र की छाती एवं पीट मे अंदरूनी चोट आई है।
उक्त मारपीट की रिपोर्ट लिखाने छात्र अपनी मॉ को लेकर गुरूवार को गोर्वधन थाने लेकर गया लेकिन छात्र और उसकी मां को थाने से चलता कर दिया गया। बताया गया है कि छात्र के पिता कंडैक्टरी करते है तो रात को घर आने पर सुबह वह अंकित को लेकर पुन: गोवर्धन थाने लेकर गये तो थाने पर अदम चैक काटकर पुलिस ने छात्र का मेडिकल कराया है।
छात्र के पिता का कहना है कि शिक्षक रामसिंह खंगार उनसे पंचायत चुनावों को लेकर रंजिश भी रखते है। धौरिया पंचायत मे शिक्षक रामसिंह का भाई सरपंच का चुनाव भी हार गया था। जिस कारण टाटपट्टी नहीं बिछाने के बहाने को लेकर बच्चे के साथ बेहरमी से मारपीट की।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।