शिवपुरी। शिक्षा विभाग अभी भ्रम और राजनीति का शिकार कोई काम नही हो रहा बल्कि पूरी तरह राजनीति हो रही है शर्ते लग रही है डीपीसी जाऐगें या रहेंगें। इसी क्रम करैरा में हुए कक्षा 9 की अर्धवार्षिक परिक्षाओ में गणित का बासा पेपर परिक्षार्थियो को थमा दिया।
जानकारी के अनुसार आईटीवीपी करैरा के स्कूल में गुरूवार को कक्षा 9 का गणित का पेपर हुआ,और दूसरे दिन अन्य सरकारी स्कूल में कक्षा 9 का ही गणित का पेपर था। स्थानीय स्तर के शिक्षा अधिकारियों ने यह नही देखा कि यही पेपर एक दिन पहले करैरा ITBP स्कूल में बट चुका है। और इसी प्रश्रपत्र को परिक्षार्थियो ने एक दिन पूर्व हल किया है।
यही पेपर एक दिन बाद कक्षा 9 के गणित का सरकारी स्कूलो के अन्य स्कूल शासकीय बालक उत्कृष्ट उमावि में बाट दिया परिक्षार्थियो ने एक दिन पुराने पेपर को देखकर बाझे खिल गई और खुसर फुसर होने लगी यही पेपर तो एक दिन पूर्व आईटीवीपी के छात्रो ने दिया था।
बताया गया है कि शिवपुरी से एक सेट के ही पेपर मंगवा लिए गए, लेकिन सभी शासकीय स्कूलो का टाईम टेवल एक जैसा नही रखा गया इस कारण स्थानीय स्तर के शिक्षा विभाग के कर्मचरियों की यह लापरवाही उजागर हुई।
इस संबधं में जब करैरा बीईओ आर के भार्गव से बात की तो उन्होने पहले कहा कि यह पेपर तो शिवपुरी से भेजे गए है,इसमें हमारा कोई लेना देना नही है बाद में उन्होने कहा कि मैने दोनो पेपर देख लिए है। एकाध सवाल ही मैच हो रहा है बाकी सभी सवाल अलग है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।