पोहरी । स्थानीय न्यायालय परिशर में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया जिसमें कई वर्षो से अलग रह रहे दो दंपतियों के बीच भी राजीनामा होने से दौनों के बीच की खाई भी समाप्त हो गई, इसके अलावा कई दर्जन और मामलों में भी राजीनामा कराया गया।
जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया था जिसमें एमडी रजक व्यवहार सत्र न्यायधीश वर्ग एक की अदालत में आवेदिका ज्योति पुत्री कृष्णगोपाल जोशी निवासी बैराड की शादी तीन वर्ष पूर्व हिण्डौन निवासी सुनील जागा से साथ हुआ था दौनों की एक दो वर्षीय बेटी राशि भी है, परंतु कुछ दिनों साथ रहने के बाद ही दौंनों के बीच विवाद हो गया था।
जिसके बाद द्वारा अपने पति सुनील जागा, ससुर राजेन्द्र, सास शशि, ननद पूनम के खिलाफ घरेलू हिंसा एवं दहेज एक्ट के तहत मामला प्रचलित था जिसमें शनिवार के रोज लोक अदालत में दो पक्षों के बीच सुलह हो गई।
ऐसे ही एक अन्य मामले में भटनावर निवासी निर्मला मंगल द्वारा अपने पति व ससुरालीजनों के खिलाफ घरेलू हिंसा का प्रकरण छ: वर्ष से न्यायालय में चल रहा था जिसमें दौनों पक्षों को समझाइस दी गई एवं पति पत्नि ने आपस में समझौता करना ही उचित समझा लोक अदालत में दौनों के बीच सुलह होने से उनकी दो बेटियों नेहा व डिंपल को पिता का साथ मिल गया।
लोक अदालत में दो दंपतियों के बीच सुलह हो जाने से तीन लाडलियों को अपने पिता का साथ मिल गया। ऐसे ही कई फौजदारी, सिविल, वैवाहिक प्रकरण, विद्युत अधिकनियम, राजस्व प्रकरण, बीमा आदि के कई मामलों का निराकारण किया गया।
लोक अदालत में एमडी रजक न्यायधीष वर्ग एक, एमके वर्मा न्यायधीश, जेएस बघेल एसडीएम, नीरज शर्मा तहसीलदार, विषाल काबरा एपीपीओ, प्रहलाद धाकड एवं न्ययालय के कर्मचारी एवं वकील उपस्थित रहे।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।