झोंपड़ी में लगी आग, सामान स्वाहा, मालिक बचा

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। बैराड़ कस्बे के वार्ड क्रमांक 9 में बीती रात्रि एक झोंपड़ी में अज्ञात कारणों के चलते एक झोंपड़ी में आग लग गई। जिससे उसमें रखे नगदी व अन्य सामान जलकर राख हो गया। 

पड़ोसियों ने पानी डालकर आग को बुझाया। घटना का सुखद पहलू यह रहा कि उस समय झोंपड़ी में कोई मौजूद नहीं था। झोंपड़ी में आग लगने की सूचना आज सुबह झोंपड़ी मालिक को लगी। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती शाम धर्मवीर जाटव कस्बे में रहने वाले अपने भाई के यहां माँ के साथ गया हुआ था। रात्रि अधिक होने के कारण धर्मवीर भाई के यहां रूक गया इसी बीच अज्ञात कारणों के चलते झोंपड़ी में आग लग गई। 

जिसे पड़ोसियों ने बुझाया लेकिन झोंपड़ी में रखे एक हजार रूपए नगदी व अन्य घरेलू सामान आग की चपेट से नहीं बच सका। आज सुबह धर्मवीर को झोंपड़ी में आग लगने की सूचना मिली तो वह वहां पहुंचा और उसने नुकसान का आंकलन किया।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!