संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रक में मृत मिला ड्रायवर

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। अमोला थाना क्षेत्र में हाईवे पर स्थित अरविन्द ढावे के पास बीती रात्रि खड़े एक ट्रक में उसका चालक मृत अवस्था मिला। जिसे पुलिस शिवपुरी लेकर आई। मृतक के पास से कुछ दवायें भी पुलिस को मिली हैं। इस कारण अमोला पुलिस मृतक के बीमार रहने की बात कर रही है। 

जबकि अस्पताल चौकी पुलिस मृतक की मौत को संदिग्ध बता रही है। फिलहाल मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले में कुछ कहा जा सकेगा। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को रात्रि में एक ढावे के पास खड़े ट्रक में एक युवक के पड़े होने की सूचना मिली। जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक छोटे लाल पुत्र प्रकाश केवट उम्र 45 वर्ष निवासी करियापुरा कानपुर को निकाला और उसे शिवपुरी अस्पताल लेकर आये जहां चिकित्सकों ने उसे मृत बताया। 

इस मामले में अमोला थाना प्रभारी का कहना है कि छोटेलाल बीमार था। जिसके पास से कुछ दवायें भी मिली हैं। वहीं उसने अपने परिजनों को भी बताया था कि वह बीमार है। इसलिए मामले में संदिग्धता कहीं नजर नहीं आती है। जबकि अस्पताल चौकी में पदस्थ दीवान रायसिंह का कहना है कि मामला संदिग्ध अवश्य जान पड़ रहा है। लेकिन बिना पीएम रिपोर्ट के कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!