शिवपुरी। शकर के कमलागंज पुल पर गुरूवार को उस समय अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया,जब चार छात्राओं ने एक सडक छाप मनचले की चप्पलो व हाथ पैरो से जमकर मारपीट कर दी इतना ही नही छात्राओ के बाद वहां मौजूद जनता ने भी जमकर कुटाई कर दी।
बताया जा रहा है कि शिव मंदिर टॉकिज के सामने स्थित हरिजन छात्रावास में रहने वाली 4 छात्राएं प्रतिदिन की तरह ट्यूशन पढ़कर लौट रही थी। इसी दौरान कमलागंज पुल पर पहले से ही मौजूद एक आशिक ने छात्राओ में से एक की चुटिया पकड़कर छेड़छाड कर दी।
चारो छात्राओ ने इस युवक को पकड़ लिया और जमीन पर पटककर लात घुसो व चप्पलेों से जमकर धुना ओर रही सही आशिकी मौके पर मोजूद लीेगो ने अपना हाथ साफ कर उतार दी।
बताया गया है कि पब्लिक कुटाई के बाद छात्राओ ने निर्भया को भी कॉल किया पर निर्भया से संपर्क नही हो सका। बताया जा रहा है कि यह आशिक इन छात्राओ को रोज परेशान करता था।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।