बीच शहर कोर्ट रोड़ पर रूई की दुकान मेंं लगी आग

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी. शहर के व्यस्ततम कोर्ट रोड पर सेंट्रल बैंक के नजदीक भीड़ भरे इलाके में संचालित रुई के एक गोदाम में मंगलवार दोपहर अचानक आग भड़क गई आग भड़कने से आसपास संचालित दुकानदारों में हडकंप मंच गया। 

स्थानीय दुकानदारो ने तत्काल फ ायर ब्रिगेड को सूचना दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची दमकल ने किसी तरह आग पर काबू पा लिया इस दौरान गोदाम में रखे रजाई-गद्दे व बड़ी मात्रा में रुई जलकर खाक हो गई।

गोदाम के ठीक पास में सेंट्रल बैंक भी संचालित हैए वहीं बड़ी सं या में कपड़े व हार्डवेयर तथा अन्य दुकानें भी हैं ऐसे में यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो बड़ा हादसा घटित हो सकता था तथा आसपास की दुकान भी इसकी चपेट में आ सकती थी बताया जाता है कि रुई का गोदाम किशन देव गुप्ता का है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!