कोलारस। जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के ग्राम खैरोना में खैरोना तालाब से एक चरवाहा शुक्रवार की शाम अचानक लापता हो गया अगले दिन शनिवार तक जब चरवाहा अपने डेरे पर नहीं पहुंचा तो रविवार की सुबह उसके परिजन कोलारस थाने पहुंच गए परिजनों ने थाने में चरवाहे के अपहरण की आशंका जताते हुए शिकायत दर्ज कराई।
जानकारी के मुताबिक राजस्थान के नागौर जिले से सीताराम पुत्र कोडाराम जाट अपने डेरे के अन्य लोगों के साथ भे?ों को लेकर पहुंचा था यहां वह शुक्रवार रात भेड़ चराते समय अचानक गायब हो गया वह जब शनिवार देर रात तक डेरे पर नहीं पहुंचा तो परिजनों को चिंता हुई।
और वह अगले दिन रविवार को थाने पहुंच गए परिजनों के मुताबिक सीताराम के अपहरण की आशंका जताई गई हैए लेकिन पुलिस ने चरवाहे की गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।