बिजली के तार हटाने को लेकर विवाद, गोली मारी, 7 पर हत्या का मामला दर्ज

Updesh Awasthee
0
पिछोर। कस्बे के ग्राम पटसेरा में 7 लोगो ने मिलकर एक युवक की देशी कट्टे से गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना में युवक की मौके  पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में 7 लोगो के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि आरोपियो ने मृतक के खेत में से अपने खेत के लिए बिजली के तार डाल रखे थे। आज शाम जब युवक ने खेत से उन तारों को हटाने की बात कही तो आरोपियों का युवक से विवाद हो गया और उन लोगो ने युवक की गोली मारकर हत्या कर दी।

जानकारी के मुताबिक पटसेरा निवासी राजेन्द्र(30)पुत्र अमोल सिंह यादव आज शाम करीब 6 बजे अपने खेत पर काम कर रहा था। राजेन्द्र के खेत में से पास वाले खेत पर बिजली के तार डले हुए थे और राजेन्द्र को उन तारों से जब हल्का करंट लगा तो राजेन्द्र ने खेत मालिक से इन तारों को हटाने की बात कही।

 इसी बात को लेकर राजेन्द्र का अपने पड़ौसियों से विवाद हो गया और मौके पर 7 लोग दीपक,अरविंद, सुनील, बल्लू, भैयासाहब, आजाद, विजयराम समस्त जाति यादव आ गए जिन्होने कट्टे से राजेन्द्र पर फायर कर दिया। 

गोली सीधे राजेन्द्र के सीने में लगी और उसकी मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए वही पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!