शिवपुरी। बीती रात्रि एबी रोड़ पर स्थित डिग्री पुल पर डामर से भरा एक टेंकर पलट जाने से शिवपुरी और ग्वालियर का संपर्क पांच घंटों तक टूट गया। सड़क के दोनों ओर हजारों वाहनों की कतार लग गई। ऐसी स्थिति में यात्रियों को काफी परेशानी हुई। पुलिस भी सूचना के करीब दो घंटे बाद घटना स्थल पर पहुंची बाद में जाम को खुलवाया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शिवपुरी से ग्वालियर की ओर जा रहा एक डामर का टेंकर सुभाषपुरा और मोहना के बीच स्थित डिग्री पुल पर अनियंत्रित होकर पलट गया। टेंकर तेजगति में होने के कारण घिसटता हुआ सड़क के बीचों बीच पहुंच गया और उसमें भरा डामर सड़क पर फैल गया। उस दौरान एबी रोड़ पर आवागमन भी बंद हो गया और कई यात्री बसें अबरूद्ध हो गई।
जिससे बस में बैठे यात्री अपने गंतव्य तक समय से नहीं पहुंच सके। शिवपुरी से जा रहे कई यात्री ग्वालियर न पहुंच पाने के कारण उनकी ट्रेन से की जाने वाली आगे की यात्रा नहीं हो सकी।
ट्रक पलटने की सूचना परेशान यात्रियों ने ग्वालियर पुलिस कन्ट्रोल रूम को दी, इसके बाबजूद भी पुलिस दो घंटे देरी से घटना स्थल पर पहुंची। ग्वालियर से शिवपुरी आने वाले कई यात्रियों ने अपना रास्ता बदला और बैराड़ के रास्ते शिवपुरी पहुंचे।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।