आपे पर चढा डंफर,1 की मौत 5 घायल

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी ब्यूरो। देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत नागावाड़ी के पास आज सुबह फोरलेन पर गिट्टी सप्लाई कर रहे एक ड पर और सवारियों से भरे आपे की जोरदार भिडंत से आपे में बैठा एक अधेड़ नक्टू पुत्र भमरू यादव निवासी पाली की मौके पर ही मौत हो गई। 

जबकि आपे में बैठे अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना के बाद ड पर चालक मौके से भाग खड़ा हुआ। हादसा घटित होने के बाद पुलिस को ग्रामीणों ने सूचना दी। इसके बावजूद भी न तो पुलिस वहां पहुंची और न ही ए बुलेंस। बाद में ग्रामीणों द्वारा घायलों को शिवपुरी पहुंचाया गया। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार ककरवाया से गिट्टी भर कर ड पर क्रमांक एमपी 33 एच 1052 शिवपुरी की ओर निर्माणाधीन फोरलेन स्थल पर जा रहा था वहीं शिवपुरी से ग्राम मड़ीखेड़ा के लिए जा रहा आपे क्रमांक एमपी 33 आर 1299 जैसे ही नागावाड़ी पहुंचा तभी दोनों वाहनों के बीच जबदस्त भिडंत हो गई।

 जिससे आपे में बैठे नक्टू यादव की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि आपे में सवार सुनीता पत्नी प्रहलाद रजक उम्र 25 वर्ष निवासी देवरी कस्बा थाना, अनिल पुत्र लखन रावत उम्र 17 वर्ष निवासी नेतवास, हि मत पुत्र रामभरोसी धाकड़ उम्र 47 निवासी रामपुर खजूर, सलमान पुत्र मुबारिक उम्र 18 वर्ष, दौजा पुत्र तुलाराम जाटव उम्र 45 वर्ष निवासी नेतवास गंभीर रूप से घायल हो गए। 

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!