मां ने नग्न अवस्था में पकडा: अपनी 5 वर्षीय बेटी का बलात्कार का प्रयास करने वाले को

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। अभी-अभी खबर आ रही है कि देहात थाना क्षेत्रअंतर्गत आने वाली जवाहर कॉलोनी में एक 5 वर्षीय मासूम की मां ने घर के एक कमरे में अपनी 5 वर्षीय बेटी का बलात्कार का प्रयास करते हुए एक अधेड को नग्र अवस्था में पकडा। इस अधेड व्यक्ति के इस कृत्य से गुस्साए परिजनो और पड़ोसियो ने उसकी मारपीट कर दी। 

जानकारी के अनुसा 5 वर्षीय मासूम अपनी मां और पिता के साथ सतनवाडा से अपने नाना के जवाहर कॉलोनी स्थित घर पर एक धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने आई थी। बताया गया है बीती रात्रि में पडोस में रहने वाले एक अधेड शैलू जोशी व्यक्ति इस बालिका को बहला फुसलाकर घर में बने एक कमरे मे ले गया। 

और अपने कपडे उतार दिए और इस मासूम के साथ बलात्कार का प्रयास करने लगा,तभी अचानक इस मासूम की मां किसी काम से इस कमरे मेें आई तो उसने इस अपराधी को नग्र हालात में ही पकड लिया। 

बताया गया है इस अपराधी ने भागने की कोशिश की परन्तु मां के चीखने के कारण पूरा का पूरा घर इकठठा हो गया। और कमरे का नजारा देख कर सभी लोगो के यह माजरा समझ में आ गया। गुस्साए परिजन ओर पड़ोसियों ने इस अधेड व्यक्ति की मारपीट कर दी। 

बताया यह भी गया है कि इस अधेड की मारपीट कर परिजन इसे एक चादर में लपेट कर अस्पताल में भर्ती करा दिया है। जहां इस अपराधी का ईलाज चल रहा है। उसके बाद इस मासूम को लेकर परिजन देहात थाना पहुंचे जहां अभी तक देहात पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से नही लिया है। 

समाचार लिखे जाने तक इस मामले में मिडिया के दबाव के चलते अभी तक छेड़छाड़ का मामला ही दर्ज किया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!