चोरो का दिवाली धमाका: सूने घरों से छह लाख का माल समेटा

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। अभी दिवाली के धमाके चलने में दो दिन शेष है,परन्तु चोरो ने आज की रात मे दो सूने घरों में सेंध मारी कर पुलिस की सोती गश्त व्यवस्था की पोल खोलते हुए कनपटी पर धमाका कर दिया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार अजय गुप्ता पुत्र बाबूलाल गुप्ता का एक्सीडेंट हो जाने के कारण पूरा परिवार घर में ताला लगाकर जिला अस्पताल में था वहीं उसके पास में रहने वाला केशव प्रजापति निवासी सेसईपुरा दीपावली होने के कारण अपने मकान में ताला लगाकर गांव चला गया था।

रात्रि में अज्ञात चोर दोनों सूने मकान में घुस गए जहां से अजय गुप्ता के मकान का मुख्य दरबाजे में लगा ताला चोरों ने तोड़ा। इसके बाद वह चोरों ने कमरे में प्रवेश किया जहां रखी अलमारी से चार लाख रूपये नगद व छह सोने के आभूषण और आधा किलो चांदी चोरी कर ली। 

बताया गया है कि अजय गुप्ता के मकान के पास स्थित उनका प्लाट पड़ा था जिसे 15 दिन पूर्व ही बेचा था जिसके रूपये उनके घर में रखे थे। लेकिन प्लाट बेचने के बाद ही अजय का एक्सीडेंट हो गया जिस कारण रूपये बैंक में जमा नहीं हो सके और उनकी पत्नी ने वह रूपये अलमारी में र ा दिए। रात्रि में अजय की पत्नी और बच्चे घर में ताला लगाकर अस्पताल गए हुए थे इसी बीच यह घटना घटित हो गई। 

इसके बाद चोरों ने अजय गुप्ता के मकान से कुछ ही दूरी पर स्थित केशव प्रजापति के मकान में घुसे और उसके घर का समान ले उड़े।  लेकिन गृहस्वामी न होने के कारण चोरी गए सामान की जानकारी नहीं लग सकी।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!