शिवपुरी। जिले की बामौरकलां की एक ग्राम पंचायत में दोपहर के समय 4 बालिकाओ की मिट्टी की खदान में मिट्टी खोदते समय खदान के धसक जाने से 1 बालिकां की मौत ओर 2 के घायल होने की खबर आ रही है।
जानकारी के अनुसार आज दोपहर के समय ग्राम पंचायत सुलारकलां में निवास करने वाली बालिकाए मिट्टी खोदने के मिट्टी की खदान में गई थी।
बताया गया है कि 3 बालिकाए मिट्टी खोद रही थी और 1 बालिका खदान ऊपर खड़ी थी इसी कारण खदान अचानक धसक गई। और चारो बालिकाए मिट्टी में धस गई।
बालिकाओ ने शोर मचाया तो मिट्टी खदान के पास ही लग रहे स्कुल के शिक्षक हरदेव सिंह दौरे और अन्य स्टाफ खदान की ओर भगा। तत्काल इन सभी लोगो ने बालिकाओं का बहार निकाला।
बताया गया है कि इस दुर्घटना में 1 बच्ची पूनम पुत्री धनीराम अहिरवार उम्र 9 वर्ष निवासी कीदरखेडा की खदान में दम घुटने से मौत हो गई ।
जबकि दो बच्ची केशर पुत्री नीलम आदिवासी उम्र 11 वर्ष निवासी कीदरखेडा और लक्ष्मी पुुुत्री पीतम पाल उम्र 13 वर्ष को गंभीर हालात में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बामौरकलां उपचार के लिये भर्ती कराया गया।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।