शिवपुरी। जिले के सतनवाड़ा कस्बे में लगभग एक माह पूर्व फरियादी ओमप्रकाश धाकड़ के सूने मकान में हुई चोरी का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है।
पुलिस ने इस मामले में आरोपी सानू उर्फ सोनेराम धाकड़ पुत्र श्रीलाल धाकड़ और आरोपी आकाश पुत्र रमेश धाकड़ को गिर तार कर उनके पास से 35 हजार रूपए मूल्य के चांदी के आभूषण बरामद कर लिये हैं।
सतनवाड़ा पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 5 अक्टूबर को फरियादी ओमप्रकाश धाकड़ को सूने घर को निशाना बनाकर अज्ञात चोर ने उनके यहां से चांदी के जेबरात चोरी किये थे।
पुलिस ने इस मामले में सघन जांच पड़ताल कर और मुखबिर की सूचना पर आरोपी सोनेराम धाकड़ और आकाश धाकड़ को गिर तार कर लिया। आरोपी सोनेराम धाकड़ के कब्जे से सात लर की चांदी की करधौनी बजनी 360 ग्राम बरामद की गई। जबकि आकाश धाकड़ के कब्जे से चांदी की दो पायलें बजनी 335 ग्राम बरामद की गर्ई।
चोरी का पर्दाफाश करने में सतनवाड़ा थाना प्रभारी रामराजा तिवारी, प्रधान आरक्षक बृजपाल सिंह, सतीश मिश्रा और आरक्षक अनिल कुमार तथा अमर सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।