शिवपुरी। शहर के देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कटरा मोहल्ला निवासी सोना पुत्री रमेश (बदला हुआ नाम) जब सुभाष पार्क पुरानी शिवपुरी में घूम रही थी तभी पास में ही रहने वाले अकरम खांन द्वारा बच्ची हाथ पकड़ कर उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगे।
इस बात की जानकारी बालिका ने अपने परिजनों को दी जिस पर से उसके पिता द्वारा देहात थाने में पहुंचकर बालिका के साथ की गई छेड़छाड़ की घटना से अवगत कराया जिस पर से पुलिस ने आरोपी अकरम खांन के खिलाफ धारा 354 का मामला दर्ज कर लिया हैं।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।