इंटरसिटी बस की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार घायल

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। जिले के पोहरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम मालवर्वे में इंटरसिटी बस और हीरोहोण्डा मोटरसाइकिल के बीच हुई टक्कर में मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार सतीश आदिवासी पुत्र वीरेन्द्र उम्र 16 वर्ष निवासी डागवर्वे भटनावर, नवल पुत्र हुक्के आदिवासी निवासी सिलपुरा अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर भटनावर जा रहे थे।

तभी रास्ते में सामने से आ रही इंटरसिटी बस के चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक बुरी तरह घायल हो गए। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर से वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया हैं। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!